मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे

19

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने इस बार अपना जन्‍मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्‍होंने इस बारे में लोगों से भी अपील की है।

व्यक्ति के जीवन में जन्मदिन महत्वपूर्ण दिन होता है। यह महत्वपूर्ण दिन जनता, समाज और सरकार की सेवा में लगे इसलिए मैंने तय किया है कि मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊँगा।

यदि आप मुझसे स्नेह करते हैं तो एक पेड़ लगाएं या किसी जरूरतमंद की सहायता करें, मेरे लिए यही सबसे बड़ी शुभकामना होगी।

श‍िवराज ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में जन्मदिन महत्वपूर्ण दिन होता है। यह महत्वपूर्ण दिन जनता, समाज और सरकार की सेवा में लगे इसलिए मैंने तय किया है कि मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा। कृपया कोई होर्डिंग्‍स न लाएं और कोई औपचारिकता न करें।