घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर 350 रुपए महंगा

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर 350 रुपए महंगा

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। ताजा खबर यह है कि मार्च की शुरुआत महंगाई की मार के साथ हुई है। होली से पहले महंगाई का बम फूटा है।

14.2 किलो के घरेलू रसोई सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की वृद्धि की गई है। वहीं 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 350 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

इस वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू रसोई सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए हो गई है। पिछले महीने तक यह कीमत 1050 रुपए प्रति सिलेंडर थी। वहीं 350.50 रुपए की वृद्धि के बाद 19 किलो सिलेंडर की कीमत 2119.50 रुपए हो गई है।

LPG Cylinder Rate March 2023: Rate List

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, जुलाई 2022 के बाद यह पहला मौका है जब घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़े हैं। इसी तरह इस महीने 19 किलो सिलेंडर के दाम में बड़ी वृद्धि हुई है। 1 जनवरी को कमर्शियल स‍िलेंडर की कीमत में 25 रुपये की तेजी आई थी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *