भोपाल। राज्य विधानसभा में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने विपक्ष के भारी हंगामे के बीच बजट भाषण प्रस्तुत किया। वर्ष 2023-2024 के बजट भाषण में वित्तमंत्री ने एक लाख सरकारी नौकरियां देने का ऐलान किया।
इसी के साथ हाल में शुरू हुई लाड़ली बहना योजना के लिए 8 हजार करोड़ के प्रावधान के साथ मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना का भी घोषणा की। इसी के साथ इस बार भी कोई नया कर नहीं लगाया गया है।
बजट में महिला, यूथ और किसानों पर फोकस किया गया है। खासकर महिलाओं के लिए शिवराज सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। महिलाओं के लिए अलग-अलग योजनाओं में 1.02 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
विधानसभा चुनाव से पहले यह आखिरी बजट है। इसमें स्टूडेंट्स को भी ध्यान में रखा गया है। फर्स्ट डिविजन से 12वीं पास करने वाली छात्राओं को ई-स्कूटी दी जाएगी। बेरोजगारों को 1 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। मध्यप्रदेश के तीर्थ स्थलों पर हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए 15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियां प्रदेश में अब नहीं चल सकेंगी। अप्रैल से नीति लागू हो जाएगी।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए ₹3200 करोड़ का प्रावधान, फसल बीमा योजना के लिए ₹2000 करोड़, बिजली सब्सिडी के लिए ₹13 हजार करोड़ सहित कई दूसरी योजनाओं के पर्याप्त राशि का प्रावधान बजट में किया गया है, इससे खेती को लाभ का धंधा बनाने में और मदद मिलेगी: CM#MPBudget2023 pic.twitter.com/lyTvnxym5K
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 1, 2023