दोषी करार आतंकियों में से चार ने भोपाल-उज्जैन पैसेंजर में रखा था विस्फोटक

14

दोषी करार आतंकियों में से चार ने भोपाल-उज्जैन पैसेंजर में रखा था विस्फोटक

लखनऊ के कोर्ट में मंगलवार को दोषी करार आतंकियों में से चार नर्मदापुरम के पिपरिया से गिरफ्तार आतिश, दानिश, मोहम्मद फैजल व सैयद मीर ने सात मार्च 2017 को भोपाल-उज्जैन पैसेंजर में विस्फोटक रखा था और दहशत फैलाने की कोशिश की थी। जब ट्रेन शाजापुर के पास जबड़ी स्टेशन पहुंचने वाली थी तो अचानक बोगी में धमाका हुआ। इसमें नौ यात्री जख्मी हुए थे।

 

विस्फोट के बाद आतंकी खेतों से भागते हुए सड़क पर पहुंचे और सड़क मार्ग से होते हुए भोपाल के नादरा बस स्टैंड आ गए थे। यहां से वे बस में सवार होकर पिपरिया की ओर रवाना हो गए थे।

घटना के बाद से ही मिले सुराग के आधार पर एटीएस लगातार आतंकियों का पीछा कर रही थी। उन्हें पिपरिया में दबोच लिया गया था। गिरफ्तारी के बाद इन्हें उत्तर प्रदेश की एटीएस अपने साथ ले गई थी। वहां बाकी अन्य आतंकियों से इनका आमना-सामना कराया गया था।