Umaria:पाली को मिली विकास कार्यों की सौगात,हुए कई जगह भूमिपूजन,खुलेगी संजीवनी क्लीनिक

13

पाली,उमरिया। उमरिया जिले में विकास यात्रा का समापन आज पाली में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के साथ हुआ।

पाली के वार्ड क्रमांक एक में आयोजित सडक के भूमिपूजन कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह भी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। उन्होंने यहां प्रस्तावित सड़क के लिए भूमिपूजन भी किया।

वहीं रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में संबल एवं विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के ​चिन्हित लाभार्थी , हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। पाली नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष राजू पटेल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

उन्होंने हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इनके अलावा शहर के अलग.अलग वार्डों में भी विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन एवं शिलान्यास हुए।

बताया जाता है जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह को अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होना था लेकिन सोमवार से राज्य विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से उन्हें आज दोपहर में ही राजधानी के लिए प्रस्थान करना पडा। वहीं नपा अध्यक्ष सुश्री शंकुतला प्रधान पारिवारिक कारण से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं।

संजीवनी क्लीनिक के लिए भूमिपूजन


इससे पहले नपा उपाध्यक्ष श्री पटेल के मुख्य आतिथ्य में ही स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संजीवनी क्लीनिक के लिए भूमि पूजन किया गया। स्वास्थ्य केंद्र में करीब 28 लाख रुपए की लागत से संजीवनी क्लीनिक का निर्माण किया जाएगा।

ये भी रहे मौजूद


नगर में आयोजित वि​भिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रमों के दौरान नपा पाली के पार्षद बबलू अवधिया,पार्षद संजीव खंडेलवाल, बब्बू विश्वकर्मा,विष्णु विश्वकर्मा,लल्ला काछी,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कार्यक्रम में बीएमओ डॉ केएल बघेल,​डॉ विमल जैन एवं अन्य चिकित्सक व नगर पालिका पाली के अधिकारी,कर्मचारी बडी संख्या में मौजूद रहे। शहर को विकास कार्यों की सौगात मिलने से लोगों में हर्ष व्याप्त है।