चिकित्सा शिक्षा मंत्री की कार सागर के पास दुर्घटनाग्रस्त

चिकित्सा शिक्षा मंत्री की कार सागर के पास दुर्घटनाग्रस्त

MP के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की कार सागर-मालथौन के बीच दुघर्टनाग्रस्त हो गई। इसमें वह बाल-बाल बच गए। विश्वास सारंग टीकमगढ़ से भोपाल आ रहे थे। वे वहां आयोजित राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। शनिवार देर रात हुए इस हादसे के समय मंत्री सारंग का परिवार भी उनके साथ था।

विश्वास सारंग ने बताया कि वे टीकमगढ़ में विकास यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से वापस भोपाल आ रहे थे। मालथौन के आगे गाड़ी अचानक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे गाड़ी का एक्सल और रिम टूट गया और वो करीब दो सौ मीटर तक घिसटती चली गई। घटना में उन्हें मामूली चोट आई है। सुबह 5 बजे क्रेन की मदद से गाड़ी को थाने पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *