मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी शानदार रहने वाला है। दरअसल, इस सप्ताह आपके सोचे हुए सारे काम समय पर पूरे होंगे। सही दिशा में किए गए प्रयासों और कार्यों के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अप्रत्याशित धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। संपत्ति से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। राजनीति से जुड़े लोगों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए अधिक प्रयास और मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचने की जरूरत होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विद्यार्थियों का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा।
वृषभ राशि के जातकों के लिए फरवरी के इस सप्ताह में आपको धन के मामले में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। इस सप्ताह आपकी आमदनी से अधिक खर्च होंगे। हालांकि, सप्ताह की शुरुआत में संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं रहेंगी। सप्ताह के अंत तक आप इसका कोई समाधान निकालने में सफल रहेंगे।
मिथुन राशि के लोगों को इस सप्ताह आपदा में अवसर तलाशने का प्रयास करना होगा। यदि करियर, व्यवसाय या कार्य क्षेत्र में कोई चुनौती आती है तो आप उसका डटकर सामना करके सफलता का नया अध्याय लिख सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपनी योजनाओं और लक्ष्यों के साथ पूरी लगन के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है, आपको अपने काम का फल जरूर मिलेगा। आज के काम को कल पर टालने से बचें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में आपको शारीरिक थकान रहेगी। फिलहाल, आपको अपनी लव लाइफ को लेकर भावनाओं में बहने की जरूरत नहीं है। लेकिन, अपने पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें।
कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह अपने सपनों को साकार करने के लिए बहुत ही शुभ है। सही दिशा में प्रयास करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क होगा और लाभ के अवसर मिलेंगे। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आमदनी के नए अवसर बनेंगे। थोक व्यापारियों की अपेक्षा छोटे कारोबारियों के लिए शुभ मुहूर्त अधिक है। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। इस दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पुराने रोग उभर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह राशि के लोगों को इस सप्ताह अपने समय और रिश्तों दोनों पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। इस सप्ताह यदि आप अपने सोचे हुए सभी कार्य पूरे करना चाहते हैं तो उन्हें कल पर न टालें। यदि किसी कारण से आपका अपने पार्टनर से मनमुटाव चल रहा है तो एक कदम पीछे हटकर उसे मनाने की कोशिश करें, नहीं तो रिश्ते में गहरी दरार आ सकती है। करियर व्यवसाय में लोगों की छोटी-छोटी बातों को तवज्जो न देकर अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। सप्ताह के अंत में किसी पुराने मित्र या परिवार के सदस्य से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों में किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें। हालांकि, इस सप्ताह विद्यार्थी वर्ग के जातकों को सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
कन्या राशिवालों को इस सप्ताह चुनौतियों से घबराने की जरुरत नहीं है। बस इस बात का ख्याल रखें की जल्द ही आपकी समस्याओं का समाधान होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से जीवन में आई कोई बड़ी बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। किसी भी योजना या व्यापार में पैसा लगाने से पहले किसी शुभचिंतक या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह जरूर लें। फिलहाल, आपको अपने पार्टनर का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत महसूस होगी। इस राशि की महिला जातक अपना अधिक समय धार्मिक कार्यों में बीताएंगे।
तुला राशि के लोगों को इस सप्ताह करियर और बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल सकती है। जो लोग विदेश में नौकरी या व्यापार करते हैं उन्हें लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह विवाहित जातकों को अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए ससुराल पक्ष के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को किसी लंबी दूरी की यात्रआ पर जाना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि इस सप्ताह अपने पार्टनर की भावनाओं को अच्छे से समझे और उनकी कद्र करें। साथ ही उनका पूरा सहयोग करे। अपने जीवनसाथी के प्रति वफादार रहें, नहीं तो जीवन में किसी तीसरे की एंट्री घर में कलह का कारण बन सकती है। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है।
वृश्चिक राशि के लोगों को इस सप्ताह करियर और व्यापार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस सप्ताह आपकी लगभग सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में लगे छात्रों को शुभ समाचार मिलेगा। संतान पक्ष से जुड़ी किसी बड़ी चिंता का समाधान होगा। लेकिन किसी बड़ी योजना में पैसा लगाने या किसी को पैसा उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें, नहीं तो भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। सेहत के लिहाज से देखें तो यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा।
धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। दरअसल, आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। फिलहाल, आपको सलाह है कि यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको अपने सामान का ख्याल रखने की जरूरत है। पैतृक संपत्ति को लेकर रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। कोई भी फैसला लेते समय अपनों की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों का इंतजार कुछ बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ आपके सिर पर आ सकता है। यदि आपका पैसा कहीं फंसा है तो उसे फिलहाल, निकालने में आपको अधिक समय लग सकता है। जीवनसाथी के प्रति वफादार रहें। किसी तीसरे व्यक्ति की बजाय स्वयं गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मकर राशि के लोगों को इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी छोटी बहन या भाई से जुड़ी किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है। इतना ही नहीं फिलहाल आप पर अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ भी आ सकता है। भूमि-भवन संबंधी विवाद के समाधान के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। इस सप्ताह विद्यार्थी वर्ग के लोगों को फोकस करने में कुछ समस्या हो सकती है। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छे से पढ़ लें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। थोक व्यापारियों की तुलना में छोटे कारोबारियों के लिए शुभ समय है। प्रेम संबंधों में अपने लव पार्टनर की भावनाओं को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
कुंभ राशि के लोगों को सप्ताह की शुरुआत में कार्यों में आने वाली बाधाओं या परिणामों से विचलित हुए बिना आपको अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी महिला मित्र के सहयोग से अटके हुए कार्यों में गति आएगी। दोस्तों या पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के अंत में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस दौरान अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पुराने रोग उभर सकते हैं। विद्यार्थी मेहनत करने पर ही सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
मीन राशिवालों को इस सप्ताह अपने लक्ष्य की प्राप्ति पर पूरा फोकस रखना होगा। दरअसल, आपके कामकाज में इस सप्ताह कुछ बाधाएं आ सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सप्ताह के मध्य तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। थोक व्यापारियों के लिए अप्रत्याशित लाभ के योग बनेंगे। यदि आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं तो सप्ताह के अंत तक आप उसे आकार देने में सफल रहेंगे। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।