महाकाल की भस्म आरती में केएल राहुल पत्नी अथिया के साथ हुए शामिल

महाकाल की भस्म आरती में केएल राहुल पत्नी अथिया के साथ हुए शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल रविवार सुबह पत्नी अथिया के साथ महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इंदौर में आस्ट्रेलिया के साथ होने वाले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी इंदौर पहुंचे हैं। केएल राहुल की हाल ही में सुनील शेट्टी के बेटी अथिया के साथ शादी हुई है। दोनों ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

इंदौर पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के अन्य खिलाड़ी भी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और महाकाल लोक के दर्शन करने आ सकते हैं। शनिवार को विराट और अनुष्ठा भी बेटी के साथ इंदौर पहुंचे हैं। उज्जैन में महाकाल महालोक बनने के बाद से बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बड़ी हस्तियों का आना भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *