भोपाल / Excise Policy :मध्यप्रदेश सरकार ने नई शराब नीति का नोटिफिकेशन बुधवार देर शाम जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक अब बार में सस्ती बियर व शराब नहीं बिक सकेगी।
शराब और बियर के लिए न्यूनतम कीमत का स्लेप लगा दिया है। इसी तरह दुकानों से इंपोर्टेट शराब बेचने की छूट दी गई है। इसके साथ ही कोई भी दुकानदार किसी भी ब्रांड की शराब को बेचने से इनकार नहीं कर सकता है।
यह व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू हो जाएगी। फिलहाल 31 मार्च 2024 तक व्यवस्था रखने के आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन ये निरंतर जारी रहेगी।
आबकारी नीति Excise Policyके ये बिंदु अहम
* किसी भी मदिरा दुकान के साथ मदिरापान की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। यानि, बहाते और शॉप बार नहीं खुलेंगे।
* धार्मिक स्थानों से 100 मीटर की दूरी पर ही शराब दुकानें स्थापित हो सकेगी।
* स्कूल, कॉलेज या छात्रावास जिनकी दुकानों से दूरी 100 मीटर से कम है, उन्हें 100 मीटर से अधिक दूरी पर विस्थापित किया जाएगा।
* कलेक्टर के प्रस्ताव पर दुकानों को बंद किया जा सकेगा। यदि वे चाहेंगे तो।
* शराब के नशे में वाहन चलाने पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा सकेंगे। वहीं खतरनाक ढंग से वाहन चलाने पर सजा भी हो सकेगी।\
दुकानों Shops को लेकर यह व्यवस्था
-वर्ष 2023-24 के लिए प्रदेश के सभी मदिरा समूहों को ठेका वित्तीय वर्ष की अवधि तक के लिए दिया जाएगा।
-प्रदेश की सभी जिलों की 3605 कम्पोजित मदिरा दुकानों का ठेका विगत वर्ष 2022-23 में प्रचलित छोटे समूहों के अनुसार किया जाएगा।
-जिन कम्पोजिट दुकान समूहों पर नवीनीकरण के लिए आवेदन प्राप्त नहीं होंगे, उन समूहों पर अन्य इच्छुक पात्र आवेदकों से निर्धारित आरक्षित मूल्य पर लॉटरी आवेदन पत्र मांगे जाएंगे।
-प्रदेश की सभी शराब दुकानें कम्पोजित शॉप होंगी। यानि, वहां देशी और विदेशी दोनों प्रकार की शराब बेची जा सकेगी।
शराब पर इतनी लगेगी ड्यूटी
वर्ष 2023-24 में 25 डिग्री अंडर प्रूफ तेजी की देशी शराब मसाला और 50 डिग्री अंडर प्रूफ तेजी की देशी शराब प्लेन की ड्यूटी दर एक समान 330 रुपए प्रति प्रूफ लीटर रहेगी।

















