आप की शैली ओबेरॉय बनी दिल्ली की महापौर

आप की शैली ओबेरॉय बनी दिल्ली की महापौर

दिल्ली नगर निगम में आज मेयर पद के लिए चुनाव संपन्न हो गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार 241 पार्षदों ने मतदान किया है और आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय महापौर चुनी गई है। शैली ओबेरॉय को 241 में से 149 मत मिले है। इससे पहले आज मतदान के दौरान सिविक सेंटर में हंगामा शुरू हो गया था। गौरतलब है कि ऐसे ही हंगामे के कारण मेयर चुनाव 3 बार टाला जा चुका है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप उम्मीदवार शैली ओबेरॉय और भाजपा मेयर उम्मीदवार रेखा गुप्ता के बीच मुकाबला हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *