कम बजट में करें कश्मीर की सैर- भारतीय रेलवे
बीते कुछ समय में कश्मीर में पर्यटन तेजी से बढ़ा है और यदि आप भी इस बार कश्मीर की सैर करने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है। भारतीय रेलवे ने लोगों को देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों में घूमाने के लिए अलग-अलग टूर पैकेजेस शुरू किए हैं। IRCTC कश्मीर की वादियों में घूमने का मौका दे रहा है। कश्मीर के इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं दी जाएगी।
IRCTC ने जानकारी दी है कि यह टूर पैकेज 7 रातों और 8 दिन के लिए होगा और इसकी शुरुआत 20 फरवरी से हो रही है। यह टूर पैकेज 20 फरवरी से 20 मार्च तक जारी रहेगा और इस पैकेज के तहत 1 महीने तक रोजाना ट्रेन मिलेगी। इस यात्रा के लिए सबसे पहले जम्मू पहुंचना होगा और फिर कश्मीर टूर की शुरुआत होगी।
IRCTC के इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को जम्मू, कटरा, श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग घूमने का मौका मिलेगा। इस दौरान आप यहां माता वैष्णो देवी मंदिर, निशात, शालीमार, चश्मे शाही या छमा आई शाही बाग, शंकराचार्य मंदिर आदि घूम सकेंगे।















