खेलाे इंडिया यूथ गेम्स का समापन
शनिवार काे मुख्यमंत्री, केंद्रीय खेल मंत्री तथा राज्य मंत्री मंत्रीमंडल के सदस्याें की उपस्थिति में बोट क्लब पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन कार्यक्रम हाेगा। इसमें बड़ी संख्या में लाेगाें के शामिल हाेने की संभावना है। इस वजह से कार्यक्रम के दौरान बाेट क्लब के आसपास यातायात का काफी दबाव रहेगा। जिसके चलते दाेपहर तीन बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक इस क्षेत्र में कुछ मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे। साथ ही पार्किंग के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
बोट क्लब की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, केवल पैदल यात्री बोट क्लब की ओर आवागमन कर सकेंगे।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्ति/आगन्तुक अपने वाहन पालिटेक्निक कालेज परिसर, मानस भवन परिसर, भारत भवन के सामने स्ट्रीट पार्किंग तथा टैगोर गल्र्स हास्टल परिसर में अपने वाहन पार्क कर बोट क्लब की ओर पैदल जा सकेंगे ।
किलोल पार्क से बोट क्लब की ओर रहवासियों के अतिरिक्त सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा । ये वाहन पालिटेक्निक चौराहा से पालिटेक्निक कालेज, मानस भवन परिसर, भारत भवन के सामने स्ट्रीट पार्किंग तथा टैगोर गल्र्स हास्टल परिसर स्थल पर वाहन पार्क कर बोट क्लब की ओर पैदल आवागमन कर सकेंगे ।