दिल्ली में आज से बदलेंगे मौसम के तेवर, मुंबई पहुंचा मानसून, इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

नई दिल्ली
प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है तो वही भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज से दिल्ली का मौसम बदलने वाला है। आज से हल्की बारिश की उम्मीद है और आने वाले दिनों में अब बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। हालांकि आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है लेकिन आज के बाद राजधानीवासी मौसम में बदलाव महसूस करेंगे और 16 जून तक दिल्ली में ठंडी हवाएं और बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

 मुंबई में मानसून की एंट्री तो वहीं मायनगरी मुंबई में मानसून की एंट्री हो गई है, जिससे मुंबईवासियों के चेहरे खिल गए हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अब मुंबई के तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलेगी। आईएमडी के मुताबिक अगले कुछ घंटों के अंदर मुंबई के ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी और आस-पास के इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *