CHC Pali:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली की सेवाओं से मरीज खुश

19

विक्की दाहिया,उमरिया।सरकारी अस्पतालों को लेकर जनसामान्य की धारणा आमतौर पर प्रतिकूल ही होती है,लेकिन उमरिया जिले की पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं से मरीज ही नहीं उनके परिजन भी खुश हैं।

इसका श्रेय चिकित्सालय के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ विमल जैन,बीएमपी डॉ जियाउददीन खान व उनकी सेवाभावी टीम को जाता है। तीस बिस्तरों के इस चिकित्सालय में शासन की सभी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मरीजों को दिया जा रहा है।

सरकारी अस्पतालोंं में पाली सीएचसी संभवतया पहली ऐसी इकाई है जहां बीते श​निवार को एक भी रोगी वार्ड में भर्ती नजर नहीं आया।

चिकित्सालय के सभी वार्ड खाली देख चौंकना स्वाभाविक था। जानकारी जुटाने पर पता चला कि चिकित्सालय में आने वाले सभी रोगियों को उपचार की त्वरित व बेहतर ​सुविधाएं मिलने से ​अस्पताल में भर्ती होने की नौबत ही नहीं आती।

चिकित्सालय में चौबीस घंटे निशुल्क प्रसव सुविधा,डिजिटल एक्स.रे, डिजिटल पैथालॉजी जांच एवं अन्य जांच ​सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इनके अलावा नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत कम वजन के बच्चों की आधुनिकतम उपचार सुविधा भी यहां सुलभ है।

इन्हें एचआरसी केंद्र में रखा जाता है। इसी तरह गर्भवती माताओं एवं नवजात शिशुओं के लिए परिवहन सुविधा भी निशुल्क मुहैया कराई जा रही है।

नर्सों की सेवाभावी टीम
किसी भी सेवा संस्थान की सफलता वहां कार्यरत लोगों की टीम व सेवा भावना पर निर्भर करती है। संयोगवश सीएचसी पाली में भी चिकित्सकों के अलावा नर्सों की ऐसी ही टीम कार्यरत है।

इनमें सुश्री रूपा,अनीता,ज्ञानली,सुशीला,सोनम,प्रीति,काव्या,अरुणा,रोशनी व सुभद्रा आदि नर्स शामिल हैं। इनके अलावा तकनीकि कार्यों में दक्ष पैरामेडिकल स्टॉफ का योगदान भी सराहनीय कहा जा सकता है।