बुधवार को उमरिया आएंगे कमलनाथ,जोरदार स्वागत की तैयारी,निकलेगी आक्रोश रैली,होगी जनसभा

विक्की दाहिया,उमरिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ बुधवार को उमरिया के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे। इस दौरान वह जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नाथ के जोरदार स्वागत की तैयारी की है।

पार्टी प्रदेश मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार,श्री नाथ सुबह करीब दस बजे उमरिया पहुंचेंगे।वह सुबह 11 बजे प्रेस से चर्चा करेंगे। साढे ग्यारह बजे वह पार्टी के मंडलम सेक्टर की बैठक लेंगे।श्री नाथ दोपहर 12 बजे बस स्टैंड परिसर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

स्वागत में होर्डिंग्स,बैनर से सजा शहर
श्री नाथ की यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ता्ओें में खासा उत्साह है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के स्वागत में शहर में जगह-जगह होर्डिंग्स एवं बैनर लगाए गए हैं। वहीं पार्टी नेता उन्हें दिए गए लक्ष्य के अनुरूप भीड़ जुटाने में व्यस्त हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के मुखिया के स्वागत को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बांधवगढ विधानसभा से पार्टी के पूर्व उम्मीदवार डॉ ध्यान सिंह(Right), जनपद पंचायत पाली के अध्यक्ष मनीष सिंह बबलू, जिला पंचायत उमरिया में वार्ड क्रमांक 6 से सदस्य एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला उमरिया के अध्यक्ष मनोहर सिंह मरावी(Left) व जनपद पंचायत मानपुर की सदस्य एवं मानपुर विधानसभा से टिकट की दावेदार सुश्री रोशनी सिंह ने अपने नेता के स्वागत में जगह – जगह होर्डिंग्स एवं बैनर लगाए हैं। यही नहीं इन नेताओं ने गांव- गांव पहुंचकर लोगों को जनसभा एवं आक्रोश रैली में शामिल होने का आहवान भी किया।

निकलेगी जनआक्रोश रैली
पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ ध्यान सिंह ने जनप्रचार को बताया कि जिले की जनता में राज्य सरकार की नीतियों एवं कार्यशैली को लेकर खासा आक्रोश है।

पेसा एक्ट लागू करने में ही पक्षपात किया जा रहा है। समूचा जिला जनजातीय बाहुल्य है लेकिन उक्त एक्ट सिर्फ भाजपा विधायक के क्षेत्र में ही लागू किया गया।वहीं सुश्री रोशनी सिंह(Left),मनीष सिंह बड़करे (Right)बबलू व मनोहर सिंह मरावी ने कहा कि बेकाबू महंगाई,बेरोजगारी व जन कल्याणकारी योजनाओं में हो रहे पक्षपात व भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। इसके खिलाफ बुधवार को जिला मुख्यालय में जनाक्रोश रैली निकाली जाएगी। यह रैली जनसभा में तब्दील होगी। इसे पार्टी प्रदेशाध्यक्ष श्री कमलनाथ एवं पार्टी के अन्य नेता संबो​धित करेंगे।

हजारों की भीड जुटाने की तैयारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जनसभा को सफल बनाने पार्टी नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी है। इसी क्रम में मंडलम अध्यक्ष बिजौरी मानपुर संतोष सिंह एवं जनपद अध्यक्ष पाली मनीष सिंह बड़करे ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम बरखेड़ा,दमना,मचखेता,मढ़ऊ एवं देवरी मे जनसंपर्क कर लोगों से जनसभा में शामिल होने का आहवान किया। साथ ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को भी गति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *