इन राशियों पर हमेशा रहती है मां लक्ष्मी की कृपा
ज्योतिष शास्त्र में जिस तरह राशियों के स्वामी होते हैं, उसी तरह इन ग्रहों से जुड़े देवी-देवता भी होते हैं। यही वजह है कि कुछ खास राशियों में देवी या देवता-विशेष की विशेष कृपा होती है। उदाहरण के लिए मंगल से जुड़ी राशियों पर महावीर हनुमान की विशेष कृपा होती है। गुरु की राशियों पर भगवान विष्णु की कृपा होती है और शुक्र से जुड़ी राशियों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। हिन्दू धर्मग्रंथों में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। वे लोग जिन पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है उन्हें आर्थिक दिक्कतों से मुक्ति मिल जाती है। ज्योतिष शास्त्र में इन राशियों पर स्वयं मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बताया गया है।
















