भोपाल एकेडमी की मानसी ने कैनो स्लालम में 128 सेकंड में जीता स्वर्ण

भोपाल एकेडमी की मानसी ने कैनो स्लालम में 128 सेकंड में जीता स्वर्ण

 

महेश्वर के सहस्त्रधारा नेचुरल ट्रैक पर सोमवार से खेलो इंडिया के अंतर्गत केनो सलालम नेशनल चैंपियनशिप की शुरुआत हुई जिले के कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने सुबह 9:30 बजे सहस्त्रधारा स्थल पर फीता काटने के पहले तिरंगा बलून आसमान में छोड़ा। इसके बाद वीआईपी टेंट से खेलो इंडिया की नेशनल चैंपियनशिप को अधिकारियों ने निहारा।

नेशनल चैंपियनशिप में सबसे पहले अंडर 18 में C1 महिला वर्ग की प्रतियोगिता शुरू हुई जिसमें नौ राज्यों की महिला खिलाड़ियों ने सहस्त्रधारा की तेज धार में अपना हुनर दिखाया जिसमें भोपाल अकैडमी की मानसी बाथम ने सबसे कम समय 128.596 सेकंड में गेट पार किए जिसे गोल्ड मेडल मिला । वहीं दूसरे नंबर पर सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाली हरियाणा की प्रीति पाल ने 491.172 सेकंड में गेट पार किये और तीसरे नंबर पर ब्रांज मेडल प्राप्त करने वाली धृति मारिया कर्नाटक ने 559.120 सेकंड का समय लिया। महिला वर्ग के बाद पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता शुरू हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *