एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इंजन में लगी आग

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इंजन में लगी आग

 

केरल आ रही इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट के इंजन में अचानक आग लगने के बाद अबू धाबी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान के इंजन में आग लगने के बाद विमान सुरक्षित उतारा लिया गया है। इस बारे में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जानकारी दी है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

 

विमान में सवार थे 184 यात्री

एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी से आ रही फ्लाइट IX348 में 184 यात्री सवार थे। विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के बाद आग लग गई थी। विमान के पायलट ने जैसे ही आग की लपटों को देखा तो उसने विमान की अबू धाबी में इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। सभी यात्री अब सुरक्षित है और हादसे के कारणों के बारे में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *