बोल्डनेस में बहन उर्फी को भी मात देती है अस्फी जावेद
उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी कई बार अपने कपड़ों और अतरंगी स्टाइल के चलते ट्रोल भी हो चुकी है, लेकिन बावजूद इसके वो नए-नए तरह के कपड़ों में नजर आती रहती हैं। उर्फी जावेद के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी बहनों के बारे में लोगों को कम ही जानकारी है। वैसे, उनकी छोटी बहन अस्फी बोल्डनेस में उर्फी जावेद को भी मात देती हैं।
अस्फी जावेद का फैशन सेंस भी देखने लायक है। अस्फी जावेद (Asfi Javed) इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। कई बार वो उर्फी के साथ उनके वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। उनके 1.7 लाख फॉलोवर्स हैं। अस्फी ने अपने इंट्रो में खुद को ब्लॉगर भी बताया है। अस्फी जावेद स्नैपचैट पर भी एक्टिव हैं। अस्फी अपनी बहन उर्फी जावेद से कहीं ज्यादा बोल्ड और ग्लैमरस लगती हैं।