कश्मीर व हिमाचल बर्फ की चादर से ढके 

कश्मीर व हिमाचल बर्फ की चादर से ढके

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम में बड़े उलटफेर की संभावना जताई है। देश के कई राज्यों में बर्फबारी, ओलावृष्टि, बारिश, शीतलहर के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग जानकारी दी है कि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने के चलते मैदानी राज्यों में ठंड तेज हो सकती है। वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में मावठा गिर सकता है।

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में ताजा हिमपात देखने को मिल रहा है। लोग हिमपात का आनंद ले रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के नारकंडा में भारी बर्फबारी हो रही है। यहां बर्फबारी के बाद चारों तरफ बर्फ की मोटी परत जमी हुई दिखी। जो पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने शिमला पहुंचे थे, वे शिमला के मौसम का भरपूर आनंद ले रहे हैं, हालांकि ज्यादा बर्फबारी होने के कारण अधिकांश लोग होटल के कमरों में बंद हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *