चंदिया में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस,शुरू हुआ ‘हाथ से हाथ जोड़ो’कार्यक्रम

विक्की दाहिया,उमरिया। जिला कांग्रेस के तत्वावधान में जिले की चंदिया तहसील मुख्यालय में भी गणतंत्र दिवस की 74वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर पार्टी के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’अभियान की भी जिले में शुरुआत हुई।
गणतंत्र दिवस समारोह में कार्यक्रम के प्रभारी डॉ ध्यानसिंह,ब्लाक अध्यक्ष मुकेश तिवारी,’हाथ से हाथ जोड़ो’कार्यक्रम के प्रभारी संजय अग्रवाल,राहुल देव सिंह एवं व​रिष्ठ नेता दादा फूलसिंह सहित बडी संख्या में लोग मौजूद थे।
स्थानीय गाँधी चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में सभीअतिथियों ने प्रारंभ में राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया व ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम में डॉ ध्यान सिंह एवं अन्य सभी अतिथियों ने सभी को गणतंत्र दिवस पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। डॉ सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृ​​ति मेलजोल से रहने की रही है। इसी भाव ने गणतंत्र को मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा कि एकता व अखंडता इस राष्ट्र की खूबी व ताकत है। इसे हमसे कोई नहीं छीन सकता।
स्वस्थ समाज से ही राष्ट्र की प्रगति संभव
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा शुरू किए गए ‘हाथ से हाथ जोड़ो’कार्यक्रम का उददेश्य भी यही है कि हम सभी एकजुट रहते हुए एक समृद्ध व स्वस्थ समाज का निर्माण करें।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज से ही राष्ट्र की प्रगति संभव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सर्वधर्म सदभाव एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का कल्याण पर भरोसा रखती है।
इसी भाव से हमें कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना है। संविधान का पालन एवं इसकी मंशानुरूप कार्य करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। गणतंत्र दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व भी यही संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *