मोहम्मद सिराज आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 हुए

मोहम्मद सिराज आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 1 हो गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया। ये पहला मौका है जब सिराज वनडे फॉर्मेट में नंबर वन बने हैं। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को पिछले एक साल से कमाल के प्रदर्शन के लिए ये इनाम मिला है। मोहम्मद सिराज न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले तीसरे स्थान पर थे लेकिन सीरीज खत्म होते ही हेजलवुड और ट्रेंट बोल्ट को को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच गये। खास बात ये है कि सिराज के बारे में माना जाता था कि ये रेड बॉल से ज्यादा बेहतर गेंदबाजी करते हैं, लेकिन सिराज ने व्हाइट बॉल से भी शानदार कामयाबी हासिल की और वनडे फॉर्मेट में नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर सभी को गलत साबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *