भारतीय जवानों का सम्मान करता हूं – दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने सोमवार को सर्जिकल स्ट्राइक विवादित बयान दे डाला। दिग्विजय ने जम्मू में रैली के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग लिए। हालांकि, अब उन्होंने अपने बयान से किनारा किया है। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जवानों का सम्मान करते हैं।
दिग्विजय के बयान से कांग्रेस की फजीहत
सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगे जाने के बयान से कांग्रेस की फजीहत हो रही है। भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश को पार्टी के बचाव में एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि आज वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा व्यक्त किए गए विचार कांग्रेस पार्टी के नहीं, उनके व्यक्तिगत विचार हैं। 2014 से पहले यूपीए सरकार ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की थी। राष्ट्रहित में सभी सैन्य कार्रवाइयों का कांग्रेस ने समर्थन किया है और आगे भी समर्थन करेगी।
सुरक्षाबलों का सम्मान करते हैं: दिग्विजय सिंह
जम्मू में रैली खत्म होने के बाद पत्रकारों ने फिर उनसे सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल किए गए। इस दौरान दिग्विजय को बयान देने से रोका गया और पत्रकारों का माइक झटक दिया गया। दिग्विजय ने सिर्फ इतना कहा, “हम सुरक्षाबलों का काफी सम्मान करते हैं और उनको सर्वोच्च स्थान देते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *