कमलनाथ कुंठित, वह कर्मचारियों और अधिकारियों को धमका रहें: शिवराज सिंह चौहान

24

भोपाल: एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा है कि आठ महीने बाद हम हिसाब कर लेंगे। वह अधिकारियों को लगातार यह चेतावनी दे रहे हैं कि प्रदेश में अगले चुनाव में हमारी सरकार बन रही हैं। इस पर एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि यह कमलनाथ की कुंठा बोल रही है। कुंठित कमलनाथ अधिकारी और कर्मचारी को धमका रहे हैं। शिवराज ने कहा है कि कांग्रेस के लोग और वे खुद अपने आपने आपको भावी मुख्यमंत्री बताते हैं। इसके साथ ही वे लोग खुद से भविष्यवक्ता बन जा रहे हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी लेते हुए कहा कि वे लोग पंचांग पढ़ लेते हैं। एमपी सीएम चौहान ने कहा कि कमलनाथ आप बुजुर्ग नेता हैं। कम से कम संयम का परिचय दीजिए। एक कुंठइत व्यक्ति ही ऐसी भाषा बोल सकता है। मैं देख लूंगा, कल के बाद परसों आता है। मैं निपटा दूंगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह कोई सीनियर नेता बोलता है क्या…?