बाघ के हमले से घायल उमरिया डिप्टी रेंजर गंभीर

उमरिया। जिले की वन परिक्षेत्र ताला अंतर्गत एक डिप्टी रेंजर जितेंद्र सिंह परिहार पर बाघ ने हमला कर दिया है। इस हमले में परिहार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायल डिप्टी रेंजर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जितेंद्र ताला रेंज के रोहड़ी बीट में पदस्थ हैं। जिस वक्त बाघ ने उन पर हमला किया तब और भी लोग वहां मौजूद थे।

इनके द्वारा शोर किये जाने पर बाघ हमला करने के बाद भाग निकला। जिससे डिप्टी रेंजर जान तो बच गई , लकिन बाघ के हमले से वह बुरी तरह घायल हो गए।

पैर को अपने जबड़े में भर लिया
बताया गया है कि डिप्टी रेंजर गश्त पर थे। इसी दौरान झाड़ियों में छुप कर बैठे बाघ ने अचानक सामने आकर उन पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घबरा गए और जमीन पर गिर गए।

परिहार के गिरते ही बाघ ने उनके पैर को अपने जबड़े में भर लिया। बाघ उन्हें खींचने की कोशिश करने लगा। लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचा कर बाघ को भगा दिया।

बाघ के चले जाने के बाद घायल डिप्टी रेंजर को वहां से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।बाद में घटना की सूचना अधिकारियों को दी गई।

इसके बाद घायल डिप्टी रेंजर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *