मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया है। शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। राखी सावंत के गिरफ्तार होने की जानकारी खुद शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर दी। माना जा रहा है कि आपत्तिजनक वीडियो मामले में यह कार्रवाई की गई है।
शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट किया, ‘राखी सावंत गिरफ्तार।’ शर्लिन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, राखी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने राखी के खिलाफ दायर केस के बारे में भी जानकारी दी। अंबोली पुलिस ने पिछले दिनों शर्लिन द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर उसे हिरासत में ले लिया। राखी सावंत ने हाल ही में आदिल दुर्रानी से शादी की है। इसके बाद से वो चर्चा में थीं। आज ही वो अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करने जा रही थीं, लेकिन इससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *