Umaria: तेज रफ़्तार बोलेरो चालक ने मारी बाइक सवार युवक को टक्कर ,घायल

विक्की दाहिया,उमरिया (मप्र) शहर में यातायात दिनोंदिन बेलगाम होते जा रहा है। इसका खामियाजा आज एक युवक को भुगतना पड़ा। मकर संक्रांति के दिन अपनी बाइक से बाजार से अपने घर लौट रहे युवक को तेज रफ़्तार बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार , संतोष गौंड निवासी पुटपुरा ,पिपरिया अपनी बाइक क्रमांक एचएफ डीलक्स 5855 से बाजार गया था।

शाम करीब 5 बजे लौटते में उसे भागड़ा पुलिया के समीप सामने से आ रही तेज रफ़्तार बोलेरो क्रमांक एम पी 19 सीबी 3481 के चालक ने तेज टक्कर मारी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बोलेरो का अगला बम्पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं बाइक चालक संतोष इसमें उलझ कर सड़क पर जा गिरा। उसके चेहरे ,छाती व सिर में गंभीर चोट आई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया है। थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *