ग्वालियर, एशिया का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो दिल्ली में शुरू हो गया है। ‘द मोटर शो’ नाम से इसका 16वां एडिशन आयोजित है। इस इवेंट में सबसे पहला आकर्षण मारुति का है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट EVX पेश की। इमेजिनेक्स्ट विजन के साथ लाई गई इस कार को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 550 KM चल सकेगी। इसके बाद ल मोटर्स ने मौजूदा हेक्टर का फेसलिफ्ट लॉन्च करने के साथ दुनिया की पहली MPV यानी ज्यादा लोगों को ले जाने वाली गाड़ी लॉन्च की। ऑटो एक्सपो में कुल 40 ऑटो मेकर शामिल हो रहे हैं।
















