टीम इंडिया में सेंचुरी-डबल सेंचुरी जड़ने वाले प्लेयर ही बाहर

पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन से ईशान किशन को बाहर रखने के फैसले की जमकर आलोचना की है. उन्होंने कहा कि वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी को बाहर नहीं किया जा सकता.

पहले मैच में किशन की जगह शुभमन गिल को मौका दिया गया है. बता दें कि ईशान ने पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक बनाया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *