मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पौष पूर्णिमा के दिन करें मंत्रों का जाप

पौष महीने की पूर्णिमा का हिंदू धर्म में काफी महत्व होता है। इस बार यह पूर्णिमा 6 जनवरी 2023, शुक्रवार के दिन पड़ रही है। जो कि बहुत शुभ संयोगों में है, क्योंकि शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है और पूर्णिमा तिथि भी मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने से उनकी आसानी से कृपा पा सकते हैं और दोगुने फल प्राप्त कर सकते हैं। पौष पूर्णिमा को शाकंभरी पूर्णिमा भी कहते हैं। कहा जाता है कि इस दिन मां दुर्गा ने शाकंभरी अवतार लिया था। इस दिन व्रत, गंगा स्नान, दान-पुण्य करने से व्यक्ति धन, सुख, सौभाग्य और आरोग्य का वरदान पाता है। इस दिन से माघ मेले का आरंभ भी हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *