दिल्ली में मेयर चुनाव, भाजपा- आप भिड़े

38

नई दिल्ली, एजेंसी || दिल्ली की ‘छोटी सरकार’ का मुखिया चुने जाने से पहले ही जमकर बवाल हो गया है। सिविक सेंटर में मेयर चुनाव के पहले, आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने खूब हंगामा किया। वे पीठासीन अधिकारी के मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ दिलाए जाने से नाराज थे। वोटिंग शुरू होने से पहले, आप व बीजेपी के पार्षदों में धक्का मुक्की भी हुई। इस दौरान नारेबाजी की गई और पर्चे उछाले गए। मेयर के अलावा डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमिटी के 6 सदस्यों का चुनाव भी आज ही होगा । मेयर के लिये आप की शैली ओबेराय व भाजपा की रेखा गुप्ता मैदान में हैं। डिप्टी मेयर के पद पर आप के पार्षद आले मोहम्मद इकबाल का मुकबाला बीजेपी के आदमी पार्टी प्रत्याशी कमल बागड़ी से है। इनके अलावा स्टैंडिंग कमिटी के 6 सदस्यों के पद के लिए 7 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। इनमें आप के 4 और बीजेपी के 2 उम्मीदवार हैं। गजेंद्र दराल ने पहले निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा था, लेकिन अब वह बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।