राहुल की रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी सतेंद्र दास ने की सराहना

लखनऊ एजेंसी|| कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा पश्चिमी यूपी के बागपत में पहुंच गई है। इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने राहुल गांधी की तारीफ की है व कहा है कि नौजवान सर्दी में देश में पैदल चल रहा है, यह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि आरएसएस और प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी यात्रा की आलोचना नहीं की है। वहीं तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने भी यात्रा को स्वागतयोग्य बताया व कहा कि भारत माता का नाम लेकर जो भी कुछ करता है कोई भी हो, हम उसकी सराहना करेंगे।

राष्ट्र को जोडना चाहिए। रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी सतेंद्र दास ने भी राहुल गांधी को पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, ‘मेरी शुभकामना है कि आपकी

भारत जोडो यात्रा मंगलमय हो । आपका जो देश जोडने का ख्वाब है, वो पूर्ण हो, जिस लक्ष्य को लेकर आप चल रहे हैं, उसमें आपको सफलता व रामलला का आर्शीवाद मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *