दिल्ली हिट एंड रन: अंजलि की सिर की हड्डी भी टूट गई थी

नई दिल्ली एजेंसी । कंझावला हिट एंड रन केस में मृतक अंजलि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप न होने की पुष्टि हुई है। सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंजलि के शरीर पर 40 जख्मों के निशान मिलने की बात है। सिर की हड्डी भी टूट गई थी। वहीं अब अंजलि की दोस्त निधि ने पुलिस को हादसे की वजह कार सवारों की गलती को बताया है। हालांकि उसने अंजलि के नशे में होने की बात भी कही व दावा किया- ‘अंजिल बहुत नशे की हालत में थी। मैंने उसे कहा था कि मुझे स्कूटी चलाने दे लेकिन उसने मुझे स्कूटी चलाने नहीं दी। कार से टक्कर हुई उसके बाद मैं एक तरफ गिर गई और वो कार के नीचे आ गई, उसके बाद गाडी के नीचे वह किसी चीज में अटक गई। उसे गाडी घसीटते हुए ले गई। मैं डर गई थी इसलिए मैं वहां से चली गई और किसी को कुछ नहीं बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *