भाजपा के मौंजूदा अध्य0क्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल ज्लद खत्म हो रहा है

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की राष्ट्रीय राजधानी में दो दिवसीय बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल विस्तार का समर्थन करेगी। ऐसे में दो दिवसीय बैठक कब होगी? इसकी जानकारी भी सामने आ चुकी है। बता दें कि दिल्ली में होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 16 और 17 जनवरी को होगी। जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा होने की संभावना है।
चुनावी तैयारियों का होगा जायजा
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा आगामी राज्य विधानसभा चुनानों को लेकर अपनी रणनीति पर विचार करेगी। साथ ही साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों का भी जायजा लिया जाएगा।
खत्म होने वाला है नड्डा का कार्यकाल
पार्टी अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का तीन साल का कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त होने वाला है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन और केंद्र में भाजपा की सरकार के कामकाज को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *