राजधानी में तीन महीने बाद अचानक बढ़े कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

भोपाल
राजधानी में तीन महीने बाद अचानक नए कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने से पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। शहर में बीते 3 दिन में करीब 61 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में जिले के सभी आला अधिकारियों को अलर्ट में रहने के निर्देश दिए हैं। सभी मरीजों की हिस्ट्री की स्टडी की जा रही है। उनके परिजनों से संपर्क कर उनके हालचाल जाने जा रहे हैं। शहर में करीब 96 दिन पहले यानी 5 मार्च को एक दिन में 24 नए संक्रमित मिले थे। लंबे अंतराल बाद इतने मरीज शहर में मिले हैं। वहीं, प्रदेश में बीते 24 घंटे में हुई 7052 सैंपलों की जांच में 53 नए संक्रमित मिले हैं, जिसमें 22 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अभी प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 276 हो गई है। इसमें से सबसे ज्यादा एक्टिव केस इंदौर में 86, भोपाल में 56 और रायसेन में 26 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का दावा है कि तीसरी लहर के बाद इतने मरीज एक साथ एक दिन में मिलने के कारण सभी लोग परेशान हैं। अभी स्थिति ज्यादा खतरनाक है। शहर में 514 मरीजों की में अभी 24 मरीज मिले हैं। जबकि, तीन महीने पहले 3000 सैंपलों की जांच में भोपाल में 24 नए मरीज मिले थे। ऐसे में अभी कम सैंपलों की जांच में इतने ज्यादा मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। शहर में अब करीब 69 एक्टिव केस हैं। इसमें से 2 का इलाज अस्पताल में जारी है और बचे हुए लोग होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करवा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *