दिल्ली में शर्मसार करने वाला मामला, आज ही होगा पीड़िता का अंतिम संस्कार

28
Delhi Girl Accident Case

दिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली में शर्मसार करने वाला मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवती की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि जब हमने मृतक युवती के रास्ते का पता लगाया, तो सामने आया कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक और लड़की थी। उसे हादसे में हल्की चोट लगी थी। घटना के बाद वह घर चली गई थी।

गृह मंत्रालय पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा आज केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला से मिलने गृह मंत्रालय पहुंचे। आपको बता दें कि गृह मंत्रालय ने कंझावला कांड पर कल ही विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।

इस मामले में तथ्यों को छुपा रही है दिल्ली पुलिस

सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि सुल्तानपुरी की घटना में एक नया तथ्य सामने आया है। घटना के वक्त दो लड़कियां मौजूद थीं। दूसरी लड़की को कोई चोट नहीं आई थी।अब हमारे पास चश्मदीद गवाह मौजूद है, जो पुलिस के साथ सहयोग कर रही है। अभी हमारी जांच जारी है, सभी पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है। वहीं, सवालों के डर से दिल्ली पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस को 90 सेकंड में खत्म कर ही चलती बनी। आरोप है कि दिल्ली पुलिस इस मामले में तथ्यों को छुपा रही है।