उमा भारती ने नए साल में युवा पीढ़ी से शराब छोडक़र दूध पीने की अपील की

बैतूल
पूर्व सीएम उमा भारती सोमवार को गोशाला पहुंची, उन्होंने यहां गोमाता की सेवा कर आरती और पूजा कर नशे से दूरी बनाने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने नए साल में लोगों से शराब छोडक़र दूध पीने की अपील की,ताकि देश की युवा पीढ़ी स्वस्थ और तंदुरूस्त होकर विकसित देश का निर्माण करें। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सोमवार सुबह भारत भारती गोशाला में प्रतिदिन होने वाली गो आरती में शामिल हुई, उन्होंने स्वयं भी गोमाता की आरती की। इसके बाद भारत भारती प्रकल्प का अवलोकन किया । परिसर में स्थित सरस्वती व हनुमान मंदिर के दर्शन किए व यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से चर्चा की।

उन्होंने भारत भारती प्रकल्प में चल रही विभिन्न गतिविधियों की प्रशंसा की व कहा कि स्वावलम्बी गोशाला अगर किसी को देखना हो तो भारत भारती गोशाला को आकर देखें । उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकल्प समाज को सही दिशा दे सकते है। उमा भारती ने भारत भारती गोशाला से आज नया नारा शराब छोड़ो, देशी गाय का दूध पीओ दिया।

इस अवसर पर उनके साथ भारत भारती के प्रबंधक मोहन नागर ने उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में गो आरती भेंट की। आरती में जनजाति शिक्षा के बुधपाल सिंह, प्राचार्य, आचार्य व विद्यालय परिवार उपस्थित था। इसके बाद उमा भारती भाजपा नेता राजीव खंडेलवाल के निवास पर पहुंची। यहां से सलकनपुर के लिए रवाना हुई। जामसावली से आते हुए रविवार रात को उमा भारती भारत भारती पहुंची थी।

See also  कई आईपीएस अफसरों को अब तक ईयर अलॉट का इंतजार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *