जन-जन तक पहुँचायी जा रही है राज्य सरकार की योजनाएँ

राज्य मंत्री पटेल ने किया ग्रामों में संवाद

भोपाल

पिछड़ा-वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता शासक है और सरकार जनता की सेवक। राज्य सरकार जन -हितैषी योजनाओं के माध्यम से जन-कल्याण के पथ पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से जो भी लोग वंचित रह गये है, उन्हें चिन्हित कर लाभांवित करने का कार्य किया जा रहा है। राज्य मंत्री पटेल शनिवार को सतना जिले के अमरपाटन के ग्राम कोंतर में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य गाँव-गाँव घुमकर जन समास्याओं को सुनना है और उनका निराकरण करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी जन-कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत कर रही है। प्रदेश विकसित राज्यों की सूची में अपना स्थान बना चुका है। राज्य मंत्री ने ग्राम पंचायत जमुना, ताला, मढ़ी, कस्तरा, अजमाइन और ललितपुर में भी ग्रामीणों से संवाद किया।

 

See also  प्रदेश में पिछले साल की पॉलिसी लागू, आज से सरकारी महकमों में हो सकेंगे तबादले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *