विकास का रोडमैप तैयार, आत्मनिर्भर होगा MP: CM शिवराज

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैंने वर्ष 2023 के विकास का रोडमैप तैयार कर लिया है। इसे कल अधिकारियों के साथ साझा कर उस पर तेजी से कामर शुरू कर देंगे। वे नववर्ष के पहले दिन प्रदेश के लोगों से अपील करते हैं कि सब प्रगति और विकास करें लेकिन केवल अपने लिए नहीं, अपने देश, प्रदेश व समाज के लिए भी सोचें कि अपना सर्वश्रेष्ठ देकर अपने देश को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं।

उनके यह प्रयास मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का काम करेंगे। सीएम शिवराज ने रविवार को शिर्डी में साईंबाबा के दर्शन के बाद कहा कि मुझे शिर्डी आते हुए कई वर्ष हो गए हैं और यहीं मैं नए साल की कार्य योजना बनाता हूं। शिर्डी से जाते ही दो जनवरी को अपने सारे मंत्रियों व अधिकारियों की संयुक्त बैठक करता हूं और वहीं से नए साल के रोडमैप पर हमारा काम प्रारंभ हो जाता है। प्रदेश की प्रगति व विकास के लिए प्रत्येक क्षण महत्वपूर्ण है।

अगले सालभर प्रदेश में होने वाले कामों का रोडमैप हमने बनाया है। हम पूरी ऊर्जा व क्षमता से प्रदेश की जनता के साथ अपने मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाएंगे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हमने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैप बनाया है। रविवार को साईं बाबा, शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर महादेव के दर्शन व आशीर्वाद लेकर फिर से नई ऊर्जा  के साथ कार्य प्रारंभ करूंगा।

See also  जनवरी में पुलिस महकमें तबादला सर्जरी,प्रमोशन के बाद फील्ड पोस्टिंग के लिए तेज हुई IPS लॉबी में हलचल

शिर्डी से संदेश…
सीएम शिवराज ने रविवार को शिर्डी में साईंबाबा के दर्शन किए और प्रदेश के कल्याण की कामना की। उन्होंने देश और प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।  वहीं से उन्होंने दो जनवरी को मंत्रियों-अधिकारियों के साथ कल बैठक की जानकारी दी।ं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *