केरल में भीषण हादसा: बस खाई में गिरने से एक छात्र की मौत, 40 घायल 

केरल
केरल के इडुक्की में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक पर्यटक बस के खाई में गिर जाने से इंजीनियरिंग के एक छात्र की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हैं। हादसा रविवार तड़के उस समय हुआ जब तिरुवनंतपुरम से करीब 320 किलोमीटर दूर तिरूर से एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र स्टडी टूर से लौट रहे थे। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पुलिस और अधिकारी एक वन क्षेत्र में पलटी हुई बस के पास बचाव कार्य करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस चालक ने कंट्रोल खो दिया था, जिसके बाद ये हादसा हुआ।
 

See also  मारुति ने देश की पहली मास सेगमेंट फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप कार की लॉन्च, एथेनॉल से भी चलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *