देश में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में आए 265 नये मामले

नई दिल्ली
 भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 265 नये मामले सामने आये जिससे कुल संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ हो गयी। सक्रिय मामलों में 2,706 की गिरावट देखी गई है। मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, अब तक मरने वालों की संख्या तीन मौतों के साथ 5,30,705 हो गई है, केरल में दो और कर्नाटक में एक मौत की सूचना दी गई है।

कोरोना के कारण मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत
मंत्रालय ने कहा कि कोरोना का डेली पॉजिटिविटी रेट 0.17 प्रतिशत दर्ज किया गया है जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.15 प्रतिशत आंका गया है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोविड का पता लगाने के लिए 1,57,671 टेस्ट किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गया है। इसमें कहा गया है कि 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 केसलोड में 947 मामलों की कमी दर्ज की गई है। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,45, 238 हो गई है, जबकि कुल संक्रमितों में से 1.19 प्रतिशत ने प्रकोप के बाद से दम तोड़ दिया।
 

अब तक कोविड टीके की 220.10 करोड़ खुराकें दी गयी
मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.10 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। बता दें कि भारत की COVID-19 टैली ने 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर, 2020 को एक करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। देश ने 4 मई, 2021 को दो करोड़, 23 जून, 2021 को तीन करोड़ और 25 जनवरी को चार करोड़ के आंकड़े को छू लिया था।

See also  LPG Price 1st Jan 2023: नए साल के पहले ही दिन झटका, एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *