भोपाल
प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में हो रहे चुनावों के लिए राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को चुनाव प्रेक्षक बनाया है। ये सभी चुनाव अधिसूचना जारी होंने के बाद मतदान, मतगणना तक इन चुनावों में काम करेंगे और मतदाताओं को भयमुक्त होकर निष्पक्ष मतदान की राह सुनिश्चित करेंगे।
प्रदेश के इन 19 नगरीय निकायों में 20 जनवरी को मतदान होना है। निर्वाचन प्रक्रिया के पर्यवेक्षण के लिये जिन अधिकारियों को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है उनमें चतुर्भुज सिंह को नगरीय निकाय धामनोद, डी.पी. तिवारी को पीथमपुर, के.एम. गौतम को बड़वानी, एस.एन. रूपला को ओंकारेश्वर, शेखर वर्मा को सेंधवा, पी.एल. सोलंकी को धार, निसार अहमद को मनावर, जी.पी. कबीरपंथी को खेतिया, एस.के. उपाध्याय को राजगढ़ (धार), अनूप तिवारी को जैतहरी, शरद कुमार श्रोत्रिय को डही, एम.एल. कौरव को सरदारपुर, पी.के. वर्मा को कुक्षी, प्रकाश व्यास को राघौगढ़ -विजयपुर, राजा सिंह परिहार को धर्मपुरी, आर.एस. कनेरिया को अंजड़, मदन सिंह ठाकुर को पानसेमल, अशोक कुमार व्यास को राजपुर और दिनेशचंद सिंघी को नगरीय निकाय परसूद का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।















