NRI सम्मलेन में आये मेहमानो को उपहार देंगे डिजिटल श्रीमद्भगवद्गीता

 इंदौर
 आतिथ्य की परंपरा हमें विरासत में मिली है। इसी परंपरा को शहर साकार करने जा रहा है। प्रवासी भारतीयों को घरों में ठहराने के लिए लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। कमरों की साफ सफाई के साथ ही अतिथियों को खाने में क्या दिया जाएगा इसकी सूची तैयार की जा रही है। माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राजेश मूंगड़ के घर दो प्रवासी भारतीय परिवार ठहरेंगे। इनको उपहार में डिजिटल गीता भेंट की जाएगी। अतिथि इसमें 14 भाषाओं में गीता के श्लोक और उनके अर्थ के साथ ही भजन और आरती सुन सकेंगे।

 मालवा की प्रसिद्ध मक्का की बाटी और अंजीर व खजूर से घर में बनी मिठाई खिलाएंगे

केशरबाग क्षेत्र में रहने वाले राजेश मूंगड़ के घर मारीशस में रहने वाला प्रवासी भारतीय परिवार होम स्टे के लिए पहुंचेगा। वहीं दूसरे परिवार की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। मूंगड़ का कहना है कि वह दोनों परिवारों को नहीं जानते। अतिथियों के स्वागत के लिए घर में रंगोली बनाई जाएगी। उनके लिए अलग-अलग कमरे तैयार किए जा रहे हैं। कमरों में वैसे तो सभी तरह की सुविधाएं पहले से मौजूद हैं, लेकिन नए सिरे से सजावट की जा रही है। कमरे में ही पीने के गर्म और ठंडे पानी की व्यवस्था रहेगी। भोपाल में रहने वाले डाक्टर बेटी-दामाद भी इंदौर में मौजूद रहेंगे, जो स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखेंगे।

See also  सरकार ने गिनाए PFI के काले कारनामो की पूरी लिस्ट

 

खजूर और अंजीर की मिठाइयां खिलाएंगे

राजेश की पत्नी स्मिता मूंगड़ ने बताया कि अतिथियों को घर में तैयार उनकी पसंद का खाना खिलाया जाएगा। मक्का की बाटी भोजन में परोसी जाएगी। घर में बनी हुई पुडिंग के अलावा अंजीर व खजूर से बनी मिठाइयां भी तैयार की जा रही हैं। सभी मिठाइयां स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर बनाई जाएंगी।

 भ्रमण के लिए मौजूद रहेगी गाड़ी

राजेश मूंगड़ का कहना है कि अतिथियों को तीन दिन उनकी रुचि के स्थान की सैर कराई जाएगी। इसके लिए दो गाड़ियां और ड्राइवर की व्यवस्था की गई है। ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर धाम के अलावा यदि अतिथि और किसी भी स्थान पर जाना चाहेंगे तो उनको वहां भी ले जाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *