जी टीवी का शो ‘भाग्य लक्ष्मी’ अपने प्रीमियर से ही कई अच्छी वजहों से सुर्खियों में रहा है। इस शो के लीड एक्टर्स ऐश्वर्या खरे और रोहित सुचंती यानी हमारे अपने रुरिश्मी दर्शकों के दिलों में जगह बनाते हुए घर-घर में जाने-पहचाने नाम बन गए हैं। इसी तरह इस शो की लीड एक्ट्रेस ऐश्वर्या खरे ने भी इस सीजन में खुद के लिए समय निकालने का फैसला किया और इस समय वो उबुड, बाली की अपनी पहली इंटरनेशनल सोलो ट्रिप पर हैं। इसी तरह ऐश्वर्या ने भी बाली में एक योगा मेडिटेशन रिट्रीट अटैंड करने के लिए अपने बिजी शेड्यूल से कुछ वक्त निकाला है। ऐश्वर्या खरे बताती हैं कि मैंने बाली की यह सोलो ट्रिप इसलिए प्लान की, क्योंकि साल भर काम करते हुए सभी को कुछ ऐसे सुकून की जरूरत होती है, जो रोजमर्रा की जिंदगी से बिल्कुल अलग हो। यह ट्रिप खुद को तरोताजा करने और अपने आप से मिलने के लिए एक शॉर्ट ब्रेक है। मैं इस योगा मेडिटेशन रिट्रीट में शामिल होने को लेकर वाकई बहुत उत्साहित हूं। अब जबकि मैं यहां हूं, तो मुझे यकीन है कि यह बड़ा ताजगी भरा अनुभव होगा। मैंने सोलो ट्रिप करने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि मैं कुछ समय के लिए अपने आप में रहना चाहती थी। मुझे लंबे समय से इस ट्रिप का इंतजार था और मुझे बेहद खुशी है कि मैंने यह फैसला लिया। मुझे लगता है कि हर लड़की को अपनी जिं़दगी में कम से कम एक बार सोलो ट्रिप पर जरूर जाना चाहिए। मुझे यकीन है कि मैं अगले साल के लिए ताजगी और उमंग के साथ लौटूंगी।













