स्काउट गाइड दल रवाना हुआ जंबूरी रोहतक राजस्थान

  • स्काउट गाइड  कमिश्नर विजय तेकाम एवं जिला मुख्य आयुक्त संजय तिवारी ने दिखाई हरी झंडी
  • महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष स्काउट गाइड के बच्चे आदिवासी वेशभूषा में अपनी संस्कृति अपनी धरोहर की कला का करेंगे प्रदर्शन
  •  

   मण्डला
राष्ट्रीय जंबूरी रोहतक जिला पाली राजस्थान में आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होने हेतु स्काउट गाइड दल आज हुआ रवाना हुआ। जिला कमिश्नर स्काउट  विजय तेकाम सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग मंडला, जिला मुख्य आयुक्त  संजय तिवारी  शुभा मोटर्स  मंडला, क्षेत्र संयोजक  रंजीत गुप्ता ने राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में जाने वाले छात्र छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर बस से रवाना किया। जिला मुख्य आयुक्त  संजय तिवारी ने अपनी ओर से सभी जाने वाले स्काउट/गाइड  को ठंड से बचाव के लिए ट्रेक सूट देकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं उनको स्काउट गाइड परिवार की ओर से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं राष्ट्रीय जंबूरी 2023 में महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष स्काउट गाइड के बच्चे आदिवासी वेशभूषा में अपनी संस्कृति अपनी धरोहर की कला का प्रदर्शन करेंगे।राष्ट्रीय जंबूरी में जिला सचिव दिनेश दुबे, डी ओ सी महेश प्रसाद सरोते, सह सचिव लोक सिंह पदम के मार्गदर्शन में एकलव्य मंडला, उत्कृष्ट मंडला, क्रमांक 2 मंडला, उत्कृष्ट नैनपुर उमावि कन्या नैनपुर, उमावि भीमडोंगरी, हाईस्कूल मेढ़ा, उमावि सिंगारपुर, उमावि कालपी कन्या शिक्षा परिसर बीजाडांडी सभी शासकीय स्कूल सहभागिता कर रहे हैं। ये सभी स्कूल मिलकर जिला मंडला का नाम विभिन्न विधाओं में रोशन करेंगे दल प्रभारी श्रीमती प्रीति मसराम, अशोक वरकड़े, रजनी सिलेकर, सावित्री मरकाम, आरती कोल, गुलाब मरावी शिक्षक भी छात्र छात्राओं के साथ निर्देशन हेतु रवाना हुए।

See also  T20 वर्ल्ड कप से पहले जिम्बाब्वे को लगा बड़ा झटका, बैटिंग कोच लांस क्लूजनर ने तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *