कोरोना से जंग की तैयारियों में जुटे मंत्री सारंग ने अपना जन्मदिन कोरोना वारियर्स के बीच मनाया

भोपाल

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने गुरुवार को अपना जन्मदिन कोरोना वारियर्स के बीच मनाया। इस दौरान वे कोरोना से जंग की तैयारियों में भी जुटे रहे। मंत्री सारंग को बधाई देने वालों से उन्होंने आग्रह किया कि वर्चुअल संवाद के जरिये वे उनकी शुभकामनाएं स्वीकार कर रहे हैं। सारंग ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की अपील भी नागरिकों से की। उनके समर्थकों ने मंत्री सारंग के जन्मदिन पर करण चौराहे पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कुछ देर के लिए मंत्री विश्वास सारंग शामिल हुए। इस दौरान महिलाओं के मंत्री सारंग के जन्मदिन पर 1101 साड़ियां बांटी गईं।
मंत्री सारंग ने अपना जन्म दिन वर्चुअल मनाने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लिया है। पीएम मोदी ने चीन में कोरोना के हाहाकार को देखते हुए अपील की है कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और भीड़भाड़ से दूरी बनाए रखें। इसी के चलते सारंग अपना जन्म दिन सामूहिक तौर पर नहीं मना रहे हैं। उनकी इस पहल का लोगों ने स्वागत किया है और कहा है कि  मंत्री सारंग का यह निर्णय कोरोना से लड़ाई में सहयोग करेगा। उधर, मंत्री के समर्थकों ने नरेला विधानसभा क्षेत्र समेत राजधानी में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया है और सभी की मदद के लिए तत्पर रहने वाले मंत्री सारंग को शुभकामनाएं दी हैं।

See also  देश-समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा देने वाले साहित्य का प्रसार हो: राज्यपाल पटेल

मैंने अपना जन्मदिन कोरोना के चलते किसी आयोजन से दूर रहकर मनाने का फैसला किया है। इस दौरान मैं कोरोना वारियर्स के बीच रहूंगा और कोरोना से जंग की रणनीति पर संवाद करूंगा। हालात ऐसे हैं कि पहले की तरह फिर कोरोना को हराना है। इसलिए सभी से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील भी कर रहा हूं। चूंकि जन्म दिन हर साल आता है इसलिए इस बार मैं लोगों की वर्चुअल बधाई स्वीकार कर रहा हूं।
 विश्वास सारंग, चिकित्सा शिक्षा मंत्री मध्यप्ररेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *