राजधानी से रीवा व दतिया के लिए अब सीधे उड़ान, छोटा विमान चलाने की तैयारी

भोपाल
वर्ष 2023 में भोपाल से रीवा एवं दतिया तक सीधी उड़ान शुरू हो सकती है। भारत सरकार ने हाल ही में रीजनल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना शुरू की है। इसी के तहत दोनों शहरों को भोपाल से जोड़ने का प्रस्ताव है।

 

एयरपोर्ट अथारिटी ने इन उड़ानों के संचालन के लिए फ्लायबिग को अधिकृत किया है। कंपनी अगले छह माह के अंदर उड़ानें शुरू करेगी। इसके लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भी स्वीकृति दे दी है। रीवा में नया एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव है। माना जा रहा है कि अगले छह माह में यहां रन-वे विस्तार हो जाएगा। इसके बाद विमानों की आवाजाही हो सकेगी। इसी उद्देश्य से एयरपोर्ट अथारिटी के मुख्यालय ने कंपनी को उड़ानें प्रारंभ करने के लिए 180 दिन का समय दिया है। इस रूट पर 19 सीटों वाला विमान चलाया जाएगा।

पुराना अनुभव अच्छा नहीं रहा

भोपाल से छोटे शहरों तक उड़ानें लंबे समय तक कभी नहीं चल पाईं। पांच साल पहले वेंचुरा एयर टैक्सी ने भोपाल को रीवा, सतना से जोड़ा था लेकिन कंपनी को उम्मीद के अनुरूप यात्री नहीं मिले। हाल ही में रीजनल कनेक्टिविटी अभियान के तहत एलायंस एयर ने जबलपुर, ग्वालियर एवं बिलासपुर की उड़ान शुरू की, लेकिन तीन माह बाद ही बंद हो गई। फ्लायबिग की अहमदाबाद एवं हैदराबाद उड़ान भी बंद हो चुकी है।

See also  FIFA World Cup 2022: लियोनेल मेसी के दम पर 8 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, नीदरलैंड्स को पेनेल्टी   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *