जम्मू के सिधरा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, ग्रेनेड अटैक के बाद मुठभेड़- तीन आतंकी ढेर,नए साल के जश्न में खलल डालने की थी साजिश

सिधरा

जम्मू पुलिस (Jammu Police) ने बुधवार सुबह जानकारी साझा करते हुए बताया है कि जम्मू के सिधरा (Sidhra) इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद तीन आतंकी मारे गए हैं।

ADGP जम्मू जोन मुकेश सिंह ने मीडिया को बताया कि 26 जनवरी के मद्देनजर बोर्डर सुरक्षा बलों को अलर्ट किया गया था। आज सुबह एक ट्रक की गतिविधी देखी गई। इसका पीछा करके रोका गया, तभी ड्राइवर भाग खड़ा हुआ। उन्होने बताया कि ट्रक की तलाशी के दौरान फायरिंग हुई, ट्रक में अभी आग लगी हुई। यह ऑपरेशन 7 बजे के आसपास हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने बुधवार सुबह पुराने जम्मू शहर के बाहरी इलाके में सिधरा पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग -44 पर एक ट्रक में यात्रा कर रहे तीन आतंकवादियों को मार गिराया।

हथियारों से लैस थे आतंकी

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जम्मू मुकेश सिंह ने कहा कि ट्रक में छिपे आतंकवादी भारी हथियारों से लैस थे। उन्होंने कहा कि वाहन की तलाशी लेने के बाद ही आतंकवादियों की सही संख्या का पता लगाया जा सकता है, उन्होंने कहा कि ट्रक चालक फरार था। सूत्रों ने कहा कि उसे ट्रैक करने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और जिस ट्रक में वे यात्रा कर रहे थे उसे पुलिस ने जांच के लिए रोका था।

See also  चीन के परमाणु हथियारों की तादाद 400 से अधिक,2035 तक 1,500 परमाणु हथियार का अनुमान

पुलिस ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने ट्रक की तलाशी शुरू की, जिसके बाद अंदर छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी गोलीबारी की। सुरक्षा बलों ने तुरंत वाहन को घेर लिया और राजमार्ग के उस हिस्से पर वाहनों के आवागमन को रोक दिया। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान आतंकवादी मारे गए और वाहन में आग लग गई है।

गृह मंत्री अमित शाह करेंगे बैठक

गृह मंत्री आज शाम में इस मामले को लेकर एक बैठक में हिस्सा लेंगे। वह जम्मू-लाश्मीर सुरक्षा को लेकर यह बैठक करने वाले हैं। बैठक का समय चार बजे रखा गया है। इस बैठक में BSF और CRPF सहित आईबी और रॉ के प्रमुख भी हिस्सा लेंगे। साथ ही बैठक में जम्मू पुलिस के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *