प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, 11 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

भोपाल
वर्तमान में उत्तर भारत में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के असर से राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में सिहरन बढ़ गई  है। इसी क्रम में मंगलवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकार्ड किया। मध्य प्रदेश के 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को भोपाल शहर में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सोमवार के न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा था, लेकिन रविवार के अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी बना हुआ है। इसके चलते तापमान में गिरावट हो रही रहै। हालांकि सुबह के समय ऊपर के स्तर पर पश्चिमी हवा आने से नमी के कारण मध्य स्तर के बादल भी छा जाते हैं। इस वजह से न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट नहीं हो रही है। उधर, एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है। ट्रफ के रूप में इस मौसम प्रणाली के आगे बढ़ने पर हवा के ऊपरी भाग के चक्रवात के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से गुरुवार को उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी, वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने पर नववर्ष के मौके पर मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार हैं।

See also  दुनिया का सबसे शक्तिशाली चीनी युद्धपोतों डिस्ट्रॉयर बंगाल की खाड़ी में,भारतीय नौसेना सतर्क, मूवमेंट पर है नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *