दिग्गज एक्टर चलपति राव का 78 की उम्र में निधन, दिल का दौरा पड़ने से गई जान

  साल 2022 महज कुछ दिनों में खत्म होने को है और यह साल एक के बाद एक बुरी यादें बनाता जा रहा है। पिछले कई दिनों से स्टार्स के निधन की बुरी खबरें सामने आ रही हैं। इस कड़ी में अब एक और एक्टर का निधन हो गया है। टॉलीवुड के दिग्गज एक्टर चलपति राव इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दिग्गज एक्टर के निधन से उनका परिवार टूट गया है और एक बार फिर इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
 
रिपोर्ट्स के अनुसार, चलपति राव को उनके घर पर ही हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अभी 78 साल के थे। दिग्गज के निधन के बाद उनकी पत्नी और दोनों बच्चों का रो-रोकर जबुरा हाल है। बताया जा रहा है कि चलपति राव पिछले काफी समय से बीमार भी चल रहे थे और 25 दिसंबर को इस दुनिया से चल बसे। 

See also  शीतकालीन सत्र से पहले 6 दिसंबर को केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *